Irani Cup: ऋषभ पंत के बिना भी चैंपियन बनी रेस्ट ऑफ इंडिया, मुकेश-आकाश की घातक गेंदबाजी से जीता खिताब

Sports News: ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया ने रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

रविवार को मुकाबले के चौथे दिन जम्मू-कश्मीर की टीम 279 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 111 रन पर सिमट गई।

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर का रणजी ट्रॉफी के बाद ईरानी कप जीतकर घरेलू क्रिकेट में डबल खिताब हासिल करने का सपना टूट गया।

रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत के हीरो तेज गेंदबाज मुकेश कुमार रहे। उन्होंने दूसरी पारी में 33 रन देकर 6 विकेट झटके, जबकि आकाश दीप ने 3 विकेट हासिल किए।

जम्मू-कश्मीर ने बिना विकेट खोए 54 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन पहला विकेट गिरते ही टीम लड़खड़ा गई।

पूरी टीम 28.4 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर शुभम खजूरिया ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए।

Irani Cup

स्मरण रविचंद्रन की पारी ने दिलाई बढ़त

रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरी पारी में 319 रन बनाए थे। स्मरण रविचंद्रन ने 135 रन की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर टीम जम्मू-कश्मीर के सामने 279 रन का लक्ष्य रखने में सफल रही।

पहली पारी में जम्मू-कश्मीर ने 278 रन बनाए थे, जबकि रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम 237 रन पर आउट हुई थी।

पंत की जगह सरफराज ने संभाली कमान

रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुखार के कारण चौथे दिन मैदान पर नहीं उतरे। उनकी गैरमौजूदगी में सरफराज खान ने टीम की कमान संभाली।

रेस्ट ऑफ इंडिया ने शानदार गेंदबाजी के दम पर मुकाबला जीतकर जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक घरेलू डबल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Also Read: क्रिकेट से हॉकी तक… Asian Games में भारत की मेडल बरसात, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर खत्म हुआ अभियान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.