धुरंधर में रहमान डकैत के रोल के लिए Akshay Khanna नहीं थे पहली पसंद!
Sandesh Wahak Digital Desk: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की है। फिल्म दुनियाभर से 1328 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है और अब भी थिएटर्स में लगातार कमाई कर रही है। दर्शकों के बीच फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के काफी समय बाद भी इसका क्रेज बना हुआ है। लेकिन ऐसा दावा किया जाता रहा है कि, रहमान डकैत के रोल के लिए अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।
Akshay Khanna को मिला जबरदस्त प्यार
दरसल धुरंधर की शानदार सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की तैयारी भी शुरू कर दी है। 19 मार्च को फिल्म का सीक्वल रिलीज होने वाला है। दूसरे पार्ट में दर्शकों को एक बार फिर रहमान डकैत का किरदार देखने को मिलेगा। हालांकि इस बार अक्षय खन्ना के रोल को लेकर खास बात सामने आई है। दूसरे पार्ट के लिए अक्षय खन्ना ने कोई एक्स्ट्रा शूट नहीं किया है और फिल्म में उनके केवल फ्लैशबैक सीन ही दिखाए जाएंगे।
पहली फिल्म में अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनके परफॉर्मेंस की हर तरफ तारीफ हुई और सोशल मीडिया पर उनके डायलॉग्स, एक्सप्रेशंस और डांस तक वायरल हो गए। इसके बावजूद उनकी कास्टिंग को लेकर लंबे समय से कन्फ्यूजन बना हुआ था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि रहमान डकैत के रोल के लिए अक्षय खन्ना पहली पसंद नहीं थे।
नागार्जुन को लेकर उड़ी अफवाहें
कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि रहमान डकैत के किरदार के लिए नागार्जुन को अप्रोच किया गया था। कहा जा रहा था कि साल 2025 में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म कुली में विलेन का रोल निभाने वाले नागार्जुन इस किरदार के लिए मेकर्स की पसंद थे। लेकिन Kubera और Coolie की डेट्स के चलते वह धुरंधर का हिस्सा नहीं बन पाए। हालांकि यह दावा पूरी तरह अफवाह निकला और इसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं पाई गई।
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) कभी भी दूसरे ऑप्शन नहीं थे। वह शुरू से ही रहमान डकैत के रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद थे। उन्हें सबसे पहले इस किरदार के लिए अप्रोच किया गया था और स्क्रिप्ट भी उन्हीं को दी गई थी। स्क्रिप्ट पढ़ते ही अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) ने इस रोल के लिए हामी भर दी और एक ही दिन में मेकर्स को अपनी सहमति दे दी थी।
कास्टिंग डायरेक्टर ने किया फैक्ट चेक
दरअसल कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की थी कि अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) ही इस रोल के लिए परफेक्ट चॉइस थे। उन्होंने साफ कहा था कि जिस तरह अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) ने रहमान डकैत के किरदार को निभाया है शायद कोई दूसरा अभिनेता ऐसा नहीं कर पाता। इससे यह भी साफ हो गया कि नागार्जुन को लेकर जो चर्चाएं चल रही थीं, वे पूरी तरह बेबुनियाद थीं।
दूसरे पार्ट में क्यों नहीं दिखेगा पूरा रोल
वहीं धुरंधर के पहले पार्ट के साथ ही अक्षय खन्ना के किरदार की कहानी खत्म हो चुकी है। इसी वजह से दूसरे पार्ट में उनका पूरा रोल नहीं दिखाया जाएगा। दर्शकों को सिर्फ फ्लैशबैक सीन के जरिए ही रहमान डकैत की झलक देखने को मिलेगी। इसके बावजूद फैंस को दूसरे पार्ट से भी बड़ी उम्मीदें हैं और फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बना हुआ है।
Also Read: अगर आपकी भी Urine में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो हो जाइए सावधान

