ईशान किशन की शादी तय! इस करोड़पति मॉडल संग 7 फेरे की चर्चा तेज
Sandesh Wahak Digital Desk: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर एक बार फिर निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ईशान की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस पूरे मामले पर खुद ईशान के दादा ने बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद अटकलों को और हवा मिल गई है।
ईशान किशन इन दिनों कोलंबो में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले की तैयारी में जुटे हैं।
वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनका पूरा फोकस क्रिकेट पर है, लेकिन इसी बीच उनके दादा अनुराग पांडे ने संकेत दिए हैं कि ईशान भविष्य में अपनी पसंद से शादी कर सकते हैं।
हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि शादी इसी साल होगी या नहीं, इस पर अभी कोई तय फैसला नहीं है।

दादा ने दिया रिश्ते को समर्थन
बातचीत में अनुराग पांडे ने कहा कि ईशान जिसे भी जीवनसाथी के रूप में चुनेंगे, परिवार को उस फैसले से कोई आपत्ति नहीं होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि ईशान के बड़े भाई ने भी अपनी पसंद से शादी की है और परिवार ने उसे खुशी-खुशी स्वीकार किया।
कौन हैं अदिति हुंडिया?
ईशान किशन का नाम लंबे समय से मॉडल अदिति हुंडिया के साथ जोड़ा जा रहा है। दादा के मुताबिक अदिति जयपुर की रहने वाली हैं और पेशे से मॉडल हैं।
वह मिस इंडिया प्रतियोगिता में रनर-अप रह चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अदिति की नेटवर्थ करीब 12 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से आती है।
हालांकि, शादी को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, लेकिन फिलहाल ईशान किशन का पूरा ध्यान T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खिताब जिताने पर है। शादी को लेकर आधिकारिक ऐलान तभी संभव है, जब टूर्नामेंट के बाद ईशान खुद इस पर कोई बयान दें।

