इजरायल के हमले में ईरान के रक्षा मंत्री और IRGC चीफ समेत 7 टॉप कमांडर ढेर
Sandesh Wahak Digital Desk: इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने रविवार को एक सनसनीखेज घोषणा करते हुए बताया कि ईरान के खिलाफ किए गए सटीक एयरस्ट्राइक में वहां के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के चीफ समेत सात सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर मारे गए हैं। यह हमला अमेरिका और इजरायल के उस संयुक्त ऑपरेशन का हिस्सा है, जिसका मकसद ईरान के रणनीतिक ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त करना है।
IDF के मुताबिक, इजरायली वायुसेना ने इस ऑपरेशन को तब अंजाम दिया जब सैन्य खुफिया निदेशालय को तेहरान में उन दो गुप्त ठिकानों की पुख्ता जानकारी मिली, जहां ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी एक हाई-लेवल मीटिंग के लिए जुटे थे। इजरायल ने इन हमलों को ‘बेहद सटीक और सफल’ बताया है। इजरायल द्वारा जारी सूची में ईरान की रक्षा व्यवस्था के सबसे बड़े नाम शामिल हैं।
अजीज नसीरजादेह: ईरान के वर्तमान रक्षा मंत्री।
अली शमखानी: सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार और रक्षा मामलों के दिग्गज।
मोहम्मद पाकपुर: IRGC के कमांडर, जिन्हें इजरायल के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था।
अन्य अधिकारी: सलाह असादी, मोहम्मद शिराजी और ईरान के हथियार विकास विभाग (SPND) से जुड़े कई अहम विशेषज्ञ।
इजरायली सेना ने आरोप लगाया कि ये सभी अधिकारी इजरायल को मिटाने की योजना बना रहे थे। ये कमांडर न केवल उन्नत मिसाइल उत्पादन और परमाणु विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहे थे, बल्कि क्षेत्रीय ‘प्रॉक्सी’ समूहों (जैसे हिजबुल्लाह और हमास) को हथियार और ट्रेनिंग देने के लिए भी जिम्मेदार थे। IDF ने तंज कसते हुए कहा, इन लोगों के बिना अब दुनिया एक बेहतर जगह है।
Also Read: Lucknow News: बंद बिरयानी की दुकान के फ्रिज में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

