जगदंबिका पाल ने इंडियन ओवरसीज बैंक की पहली शाखा का किया उद्घाटन, बोले- जन-जन को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थनगर के लोगों को अब बैंकिंग के क्षेत्र में एक नई और भरोसेमंद सुविधा मिलने जा रही है। शुक्रवार को टेटरी बाजार स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की पहली शाखा का भव्य उद्घाटन सांसद जगदंबिका पाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह बैंक सिद्धार्थनगर के किसान, व्यापारी, छात्र और आमजन के लिए तरक्की का एक मजबूत जरिया साबित होगा।

जितनी बैंक, उतनी सुविधा

सांसद पाल ने अपने संबोधन में कहा, जितनी ज्यादा बैंकिंग सुविधाएं होंगी, उतना ही आम लोगों को फायदा मिलेगा। इंडियन ओवरसीज बैंक का यह नया कदम सिद्धार्थनगर के आर्थिक विकास को गति देगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि यहां से किसानों, व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को सरकार की योजनाओं के अंतर्गत कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

Tetri Bazar Bank inauguration

इलाहाबाद बैंक का हुआ विलय

इस मौके पर क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि भारत सरकार के निर्देश पर 1 अप्रैल, 2020 से इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय कर दिया गया है, और अब यह इकाई देश का सातवां सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन चुकी है।

Tetri Bazar Bank inauguration

डिजिटल बैंकिंग की ओर एक और कदम

प्रशांत कुमार ने बताया कि टेटरी बाजार की यह शाखा आधुनिक डिजिटल बैंकिंग तकनीकों से सुसज्जित है और इसका मकसद नौगढ़ और आसपास के लोगों को सरल, सुलभ और तेज़ बैंकिंग सुविधा देना है। इस आयोजन में क्षेत्रीय प्रबंधक शुभम गुप्ता, नवीन मौर्य, राजकुमार प्रसाद, अनुज यादव सहित बैंक की टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: लखनऊ में ED की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी सतिंदर सिंह भसीन की 44 करोड़ की संपत्ति जब्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.