जगदीप धनखड़ ने राजस्थान में विधायक पेंशन के लिए आवेदन किया
Sandesh Wahak Digital Desk: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि एक दिलचस्प खबर है। उन्होंने राजस्थान विधानसभा में पूर्व विधायक के रूप में पेंशन के लिए आवेदन किया है।
जगदीप धनखड़ 1993 में अजमेर की किशनगढ़ सीट से कांग्रेस के विधायक चुने गए थे। राजस्थान विधानसभा के नियमों के अनुसार, पूर्व विधायक के तौर पर उन्हें हर महीने 42,000 रुपए की पेंशन मिलेगी। राजस्थान की व्यवस्था बाकी राज्यों से अलग है, क्योंकि यहां कोई भी व्यक्ति अगर विधायक और सांसद दोनों रह चुका है, तो वह दोनों पदों की अलग-अलग पेंशन ले सकता है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस बात की पुष्टि की है कि धनखड़ का पेंशन फॉर्म मिल गया है और उस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अचानक दिया था उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा
यह खबर इसलिए भी अहम है क्योंकि धनखड़ ने हाल ही में उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 21 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। हालांकि उन्होंने इस्तीफे का कारण स्वास्थ्य संबंधी बताया था, लेकिन उनका यह कदम कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद छोड़ने की वजह से चर्चा में रहा।
Also Read: Azamgarh News: बिना मान्यता चल रहे करियर प्वाइंट स्कूल पर पड़ा छापा, शिक्षा विभाग ने की कक्षाएं सील

