Jalaun: नलकूप विभाग के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने नलकूप विभाग के एक बाबू को रिटायर कर्मचारी से पंद्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रामलला दीक्षित, जो नलकूप विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं, अपनी लंबित पेंशन और बीमा भुगतान के लिए बार-बार विभाग के चक्कर काट रहे थे। इस दौरान विभाग के बाबू अमन कुमार वर्मा ने उन्हें 15,000 रुपये की रिश्वत देने की मांग की, और कहा कि रकम देने पर उनका लंबित भुगतान पूरा हो जाएगा।

रामलला दीक्षित ने इस मामले की जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर बाबू को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी बाबू को जब पानी से हाथ धोने के लिए कहा गया, तो उसके हाथों में नोटों पर लगाया गया रंग पाया गया। इसके बाद आरोपी बाबू को कोतवाली लाया गया, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई।

यह घटना नलकूप विभाग में रिश्वतखोरी के मामलों में एक और बड़ा खुलासा है, और एंटी करप्शन टीम की सक्रियता से भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ित ने दी शिकायत

पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता ने बताया कि नलकूप विभाग में रिटायर्ड कर्मचारी है। रिटायरमेंट होने के बाद उसका फंड का भुगतान हो चुका था। बीमा और इंक्रीमेंट का रुपए रुका हुआ था जिसके लिए वह विभाग के लगातार चक्कर काट रहा था। जबकि इसकी शिकायत उन्होंने पहले भी विभाग को कर दी थी लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर एंटी करप्शन की टीम थाने ले आई है। जहां उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read: Lucknow News: दबंगों ने पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट, फाड़ी वर्दी, 8 आरोपी गिरफ्तार

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.