जमुई में मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, दो दर्जन ट्रेनें प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार के जमुई जिले में शनिवार की देर रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया, लेकिन इससे रेल परिचालन पूरी तरह चरमरा गया है। हावड़ा-किऊल मुख्य रेलखंड पर स्थित सिमुलतला और लाहाबन स्टेशनों के बीच सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी। रात के अंधेरे में टेलवा बाजार हाल्ट के पास पुल संख्या 676 पर अचानक तेज आवाज के साथ गाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरकर बिखर गए। हादसा इतना अजीब था कि डिब्बे पुल के पास ही रह गए, जबकि इंजन करीब 400 मीटर आगे निकलकर टेलवा बाजार हाल्ट के पास जाकर रुका। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
बिहार के जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी डिरेल हुई। कुल 15 डिब्बे पटरी से उतरे, इसमें 5 डिब्बे नदी में जा गिरे। पटना–हावड़ा ट्रैक पिछले 10 घंटे से प्रभावित है। pic.twitter.com/4b6imfXH6K
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) December 28, 2025
हादसे के बाद इस रूट पर चलने वाली करीब दो दर्जन एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। रात भर यात्री स्टेशनों पर फंसे रहे। रेलवे ने स्थिति को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग बदल दिए हैं। आसनसोल मंडल के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और प्रभावित रेलखंड को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।
युद्धस्तर पर जारी है मरम्मत का काम
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल, मधुपुर और झाझा से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (ART) और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और ट्रैक की मरम्मत का काम वॉर फुटिंग यानी युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
Also Read: यूपी पुलिस मंथन 2025: CM योगी बोले- अपराधियों में खौफ और आम जनता में बढ़ा विश्वास

