‘पेद्दी’ की सफलता के लिए जाह्नवी कपूर की आस्था, 3550 सीढ़ियां चढ़कर तिरुपति बालाजी के किए दर्शन

Sandesh Wahak Digital Desk: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

फिल्म की सफलता की कामना को लेकर इसकी लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए।

मंदिर परिसर से सामने आए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में जाह्नवी नंगे पैर तिरुमला की करीब 3550 सीढ़ियां चढ़ती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस ने बालाजी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा का संकल्प निभाया।

नंगे पैर दर्शन, भक्ति में लीन दिखीं जाह्नवी

रिलीज के दिन मंदिर पहुंचीं जाह्नवी के साथ उनकी टीम और कुछ दोस्त भी मौजूद थे। एक वीडियो में वह पिंक एथनिक सूट में नजर आती हैं।

Janhvi Kapoor

सीढ़ियां चढ़ते वक्त थकान होने पर उन्होंने बीच-बीच में रुककर आराम भी किया। इस दौरान रास्ते में मौजूद श्रद्धालु उन्हें पहचानते रहे, लेकिन जाह्नवी पूरी तरह भक्ति में लीन दिखीं और किसी तरह का ध्यान आकर्षित नहीं किया।

वर्कफ्रंट: टॉलीवुड में दूसरी फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो पेद्दी जाह्नवी कपूर की दूसरी टॉलीवुड फिल्म है, जिसमें उन्होंने पहली बार राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर की है।

फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि राम चरण के साथ जाह्नवी के एक सेंसशनल गाने की खासा चर्चा हो रही है।

अब देखना होगा कि पेद्दी उनके करियर में कितनी बड़ी सफलता दिला पाती है।

Also Read: 61 की उम्र में फिर दूल्हा बनेंगे आमिर खान, इस तारीख को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग करेंगे शादी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.