Jaunpur News: तहसील परिसर में फैली अराजकता, अधिवक्ताओं की कुर्सियां और पंखा तोड़ा, SDM से कार्रवाई की मांग

Sandesh Wahak Digital Desk: जौनपुर के बदलापुर तहसील परिसर में सोमवार शाम उस समय हंगामा मच गया जब कुछ अराजक तत्वों ने अधिवक्ताओं की कुर्सियों और पंखे को नुकसान पहुंचाया।

घटना के बाद पूरे तहसील परिसर में अराजकता का माहौल फैल गया और अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया।

पीड़ित अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शाम 5 बजे के बाद तहसील परिसर शराबियों का अड्डा बन जाता है, जिससे परिसर की गरिमा लगातार गिर रही है।

इसके अलावा, वकीलों ने आरोप लगाया कि तहसील परिसर में कुछ फर्जी अधिवक्ताओं का जमावड़ा भी रहता है, जो न केवल वास्तविक अधिवक्ताओं की छवि धूमिल कर रहे हैं, बल्कि वादकारियों का भी शोषण कर रहे हैं।

अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देकर तहसील परिसर की नियमित निगरानी, फर्जी अधिवक्ताओं की पहचान, और शराबियों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

रिपोर्ट- दीपक सिंह

Also Read: फर्जी डिग्रियां बेचने वाली मोनाड यूनिवर्सिटी की मान्यता कब होगी निरस्त, खपाया गया है बाइक बोट घोटाले का काला धन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.