Jaunpur News: राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति और आत्मनिर्भर भारत पर संवाद, नेताओं ने ‘मन की बात’ को बताया प्रेरक कार्यक्रम

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर रविवार को जनपद जौनपुर के एक निजी होटल में लाइव प्रसारण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने प्रधानमंत्री के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कार्यक्रम में एक बुजुर्ग व्यक्ति के प्रेरणादायक कार्यों का उल्लेख किया, साथ ही भीषण गर्मी से बचाव के लिए तरल पदार्थों के सेवन जैसे उपयोगी सुझाव भी साझा किए।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आमजन के लिए मार्गदर्शक साबित होता है।

विधायक ने आगे बताया कि पीएम मोदी ने बस्ती जिले के एक युवा की भी प्रशंसा की, जिसने अपने गांव से बहने वाली नदी की सफाई कर देशभर में प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया। अब पूरा देश उस युवा के कार्य से प्रेरणा ले रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक, उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवक कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी बेचन पाठक की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

लाइव प्रसारण के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर संवाद किया गया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ देश को सकारात्मक सोच और जनभागीदारी की दिशा में आगे बढ़ाने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम बन चुका है।

कार्यक्रम के दौरान खेल एवं युवक कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव और बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा की बाइट भी रिकॉर्ड की गई, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Also Read: NIA के डिप्टी एसपी की बाइक मुरादाबाद हाईवे पर कंटेनर के पीछे घुसी, मौके पर ही मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.