Jaunpur News: 10 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बदलापुर पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जौनपुर जिले के बदलापुर थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) बाराबंकी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल की।

टीम ने मिरशादपुर ओवरब्रिज सर्विस लेन के पास छापा मारकर चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 10 करोड़ रुपये की कीमत की अवैध ड्रग्स बरामद की गई है।

क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तस्करों के कब्जे से:

  • 1 किलो 30 ग्राम अवैध ड्रग्स

  • 5 मोबाइल फोन

  • 2 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार तस्करों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. अमन सिंह – निवासी, गाजीपुर

  2. कौस्तुभ मणि दुबे – निवासी, गाजीपुर

  3. रितेश यादव – निवासी, जौनपुर

  4. अभिषेक सिंह उर्फ प्रीतम – निवासी, गाजीपुर

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई और यह ऑपरेशन पहले से ही प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया था।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक भी पहुंच बनाई जा सके।

रिपोर्ट- दीपक सिंह

Also Read: Mathura News: दशहरा मेला देखकर लौट रहे बीजेपी कार्यकर्ता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

Get real time updates directly on you device, subscribe now.