Jaunpur News: मॉर्निंग वॉक पर निकले प्राइमरी अध्यापक को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Sandesh Wahak Digital Desk: जौनपुर जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक प्राइमरी स्कूल के अध्यापक पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से शिक्षक संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

साल्वेशन हॉस्पिटल के सामने वारदात

घटना सोमवार सुबह साल्वेशन हॉस्पिटल के सामने हुई। बदमाशों ने अचानक गोली चला दी, जो संतोष यादव के बाएं पैर में लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट- दीपक सिंह

Also Read: Varanasi News: एसओजी-2 की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.