Jaunpur News: पुलिस के हत्थे चढ़ा महाकाल गैंग का शातिर सदस्य, दो फरार

Jaunpur News: जिले की सरायख्वाजा पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बने महाकाल गैंग पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए गैंग के एक शातिर बदमाश प्रतिमा उर्फ मुलायम यादव को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसके साथ मौजूद दो अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया

जानकारी के मुताबिक, महाकाल गैंग के तीन बदमाश बाइक से किसी वारदात की फिराक में थे। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि दो भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि महाकाल गैंग की कार्यप्रणाली बेहद खतरनाक है।

उसने बताया कि गैंग का कोई भी सदस्य किसी से दुश्मनी मोल लेता है तो उसे पूरे गिरोह की दुश्मनी मान लिया जाता है। इसके बाद सभी सदस्य मिलकर बताए गए टारगेट पर हमला कर देते हैं।

बता दें कि पिछले कई महीनों से महाकाल गैंग पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। आए दिन गोलीबारी और आपराधिक घटनाओं में शामिल रहने से पुलिस परेशान थी। अब इस गिरफ्तारी से सरायख्वाजा पुलिस को थोड़ी राहत मिली है।

रिपोर्ट- दीपक सिंह

Also Read: Lucknow News: अब कैंसर मरीजों को मिलेगा वर्ल्ड क्लास ट्रीटमेंट, 500 बेड वाले संस्थान में शुरू हुई नई सुविधाएं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.