Jaunpur News: बदलापुर पुलिस को बड़ी सफलता, 90 किलो से ज्यादा गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Jaunpur News: बदलापुर पुलिस को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय पुलिस, स्वॉट टीम और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त कार्रवाई में तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक बुलेट बाइक और करीब 90 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

संयुक्त टीम की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, बदलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस को लंबे समय से नशे के कारोबार की सूचनाएं मिल रही थीं। गुरुवार को मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने स्वॉट और एएनटीएफ टीम के साथ मिलकर जाल बिछाया और तीन तस्करों को धर दबोचा।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से 90 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद माल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तस्करों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इनका नेटवर्क कहां तक फैला है। जल्द ही इनके साथ जुड़े अन्य लोगों तक भी पुलिस पहुंचने की कोशिश करेगी। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: दीपक सिंह

 

Also Read: Bahraich News: खाद संकट पर सपा का प्रदर्शन, बीजेपी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.