Jaunpur News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Jaunpur News: जौनपुर जिले के लाइनबाज़ार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद तिराहे स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक की पहचान गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरउद्दीनपुर निवासी सनोज सोनकर (इकलौते कमाने वाले) के रूप में हुई। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के सामने घंटों शव रखकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया।

परिजनों का गुस्सा और पुलिस से नोकझोंक
जानकारी के अनुसार, आयुष्मान कार्ड से सनोज का पथरी का ऑपरेशन होना था। जांच पूरी करने के बाद जैसे ही उन्हें ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया और एनेस्थीसिया दिया गया, तभी अचानक उन्हें कार्डियक अटैक आ गया। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर हालत संभालने की कोशिश की, लेकिन बार-बार अटैक आने से स्थिति बिगड़ती गई। डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत पहले ही जौनपुर में हो चुकी थी, लेकिन डॉक्टरों ने बिना बताए एम्बुलेंस बुलाकर रेफर कर दिया। इस दौरान एम्बुलेंस चालक ने भी मनमानी करते हुए जौनपुर से वाराणसी (करीब 60 किमी) जाने के लिए 9 हजार रुपये वसूल लिए।
परिजनों का कहना है कि गलत इलाज और इंजेक्शन की वजह से सनोज की मौत हुई। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मामले को छिपाने की कोशिश की। मृतक की पत्नी, पांच बेटियां और एक पांच साल का बेटा है, जिससे परिवार पर गहरा संकट छा गया है।
गुस्साए परिजन डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। पुलिस और परिजनों के बीच देर रात तक मान-मनौव्वल चलता रहा। आखिरकार रात करीब 11 बजे परिजनों ने तहरीर दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
डॉक्टर अरुण कुमार सिंह बताया
इस घटना के बाद एक बार फिर जिले के अवैध अस्पतालों और उनकी मनमानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग केवल कार्रवाई की बातें करते हैं, लेकिन बाद में इन्हें बचा लिया जाता है। नतीजा यह होता है कि मरीजों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ जारी रहता है।
सीओ सीटी ने देवेश कुमार सिंह बताया
रिपोर्ट- दीपक सिंह
Also Read: Jaunpur News: मॉर्निंग वॉक पर निकले प्राइमरी अध्यापक को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

