Jaunpur News: 10 हजार का इनामी गैंग्स्टर गिरफ्तार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में शुक्रवार की शाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहा 10 हजार रुपये का इनामी गैंग्स्टर राहुल कुमार यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस काफी समय से प्रयासरत थी।

रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई गिरफ्तारी

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रयागराज जिले के बहरिया थाना क्षेत्र के कनेहटी गांव निवासी राहुल यादव भागने की फिराक में मुंगराबादशाहपुर स्टेशन की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय और सतहरिया चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्र ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की और नगर के रेलवे क्रॉसिंग के पास से राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया।

कई मुकदमों में वांछित था आरोपी

थाना प्रभारी ने बताया कि गैंग्स्टर राहुल यादव के खिलाफ गैंग्स्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा, प्रयागराज कमिश्नरेट के फूलपुर थाना क्षेत्र में गो-हत्या निवारण अधिनियम के तहत भी मामला चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता

दरसल इस गिरफ्तारी को पुलिस की सतर्कता और सक्रियता का नतीजा माना जा रहा है। लंबे समय से फरार चल रहे इनामी अपराधी के पकड़े जाने से पुलिस विभाग ने राहत की सांस ली है।

 

Also Read: Azamgarh News: सपा विधायक रमाकांत यादव को एक वर्ष की सजा, 2700 रुपये अर्थदंड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.