Jaunpur News: महिला डॉक्टर की ऑपरेशन में लापरवाही, हालत बिगड़ी – परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

Jaunpur News: शहर के ईशा हॉस्पिटल में पित्त की थैली की पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला डॉक्टर की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन करने वाले डॉ. रजनीश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी ने गंभीर लापरवाही बरती।

परिवार के अनुसार ऑपरेशन के दौरान नस कट जाने से मरीज की लगातार ब्लीडिंग हो रही थी, लेकिन डॉक्टर समय पर नियंत्रण नहीं कर पाए। हालत बिगड़ने के बाद मरीज को देर रात लखनऊ के निजी अस्पताल में रेफर किया गया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर पैसा वसूला गया और गंभीर लापरवाही बरती गई। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने की कोशिश की।

मरीज के तीमारदार ने लगाया डॉक्टरों पर आरोप

मामले की जांच की जा रही है और अस्पताल प्रशासन ने भी घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सकीय जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- दीपक सिंह

Also Read: पीएम मोदी ने हिमाचल में तबाही का किया हवाई सर्वेक्षण, 1500 करोड़ की राहत का ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.