Jaunpur News: नीम के पेड़ पर दिखा अजगर, मौके पर लगी भारी भीड़

Jaunpur News: जिले के बदलापुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक नीम के पेड़ पर अचानक अजगर दिखाई दिया। पेड़ पर लटके अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

वन विभाग को सूचना दी गई

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सर्पमित्र को दी। सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और पेड़ पर चढ़कर अजगर को पकड़ लिया। अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू करने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

अचानक अजगर दिखने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंच गए और देर तक वहां भीड़ जुटी रही। फिलहाल अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने की तैयारी है।

रिपोर्ट- दीपक सिंह

Also Read: बाबा टीकाराम तीर्थ का होगा पर्यटन विकास, CM योगी ने दिया आश्वासन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.