Jaunpur News: संपूर्ण समाधान दिवस पर सालों से भटक रहे राजेंद्र प्रसाद को मिला तुरंत न्याय

Jaunpur News: संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिला अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की मौजूदगी में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने न्याय व्यवस्था में लोगों का भरोसा और मजबूत कर दिया।

कई सालों से तहसील के चक्कर काट रहे पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने समाधान दिवस में अपनी समस्या रखी। डीएम ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित लेखपाल को मौके पर बुलाया। अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही घंटों में राजेंद्र प्रसाद को न्याय दिला दिया गया।

इस फैसले से गदगद हुए पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी डॉ. कौस्तुभ की कार्यशैली की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस समस्या के समाधान के लिए वे परेशान थे, उसका हल कुछ ही घंटों में मिल गया।

यह घटना संपूर्ण समाधान दिवस की उस मंशा को सार्थक करती है, जिसमें आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है।

Also Read: भत्तों में बढ़ोतरी और डिजिटल उपकरणों की सौगात, चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.