Jaunpur News: मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

Jaunpur News: जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए पिस्टल लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना ने गांव में तनाव का माहौल पैदा कर दिया था।

जानकारी के अनुसार, कादीपुर गांव में कुछ आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान एक युवक ने अपनी जेब से अवैध पिस्टल निकालकर ग्रामीणों को धमकाने लगा और दहशत फैलाने की कोशिश की।

यह पूरी घटना किसी ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस ने आरोपी को अवैध असलहे के साथ दबोचा

वीडियो वायरल होने के बाद जौनपुर पुलिस हरकत में आई और तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी।

सीओ सिटी देबेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में साफ तौर पर पिस्टल लहराते दिख रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वह अवैध असलहा भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वह ग्रामीणों को धमकाने के लिए कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने और सार्वजनिक रूप से दहशत फैलाने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके पास यह पिस्टल कहां से आई और इस विवाद का असली कारण क्या था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

रिपोर्ट- दीपक सिंह

Also Read: Kanpur News: नाबालिग भाई-बहन पर साइबर ठगी का आरोप, मजदूर परिवार परेशान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.