Jaunpur News: आकाशीय बिजली गिरने से तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
Jaunpur News: बुधवार का दिन जिले के लिए दुखद साबित हुआ, जब आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की जान चली गई। इन हादसों ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया और पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। मरने वालों में दो मासूम बच्चे और एक किसान शामिल हैं।
दो बच्चों की दर्दनाक मौत
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गाँव में, हल्की बारिश के दौरान खेल रहे 14 वर्षीय किशन बनवासी और 12 वर्षीय अतुल बनवासी की बिजली गिरने से मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों शीशम के पेड़ के नीचे खड़े हुए थे, तभी अचानक बिजली गिरी और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से खेल का मैदान मातम में बदल गया।
खेत में काम कर रहे किसान की मौत
उधर, खेतासराय थाना क्षेत्र के नोनारी भुड़कुड़हा गाँव में, 50 वर्षीय किसान बहादुर की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वे रोज़ की तरह अपने खेत में काम कर रहे थे। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहादुर की मौत से उनका परिवार गहरे सदमे में है।
इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और गाँवों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
Also Read: श्रावस्ती पुलिस ने मुठभेड़ में 6 चोरों को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

