Jaunpur News: बदलापुर CHC में चौकीदार बना डॉक्टर, इलाज और ऑपरेशन करने का वीडियो वायरल

Jaunpur News: बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही और अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। यहां तैनात चौकीदार अमरजीत गौतम का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह मरीजों का इलाज और यहां तक कि ऑपरेशन के दौरान टांका लगाते हुए दिखाई दे रहा है।

चौकीदार पर लोगों ने लगाया आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अमरजीत लंबे समय से अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहा है। वह न केवल इंजेक्शन लगाता है और प्लास्टर करता है, बल्कि छोटे ऑपरेशन तक कर डालता है। यही नहीं, इलाज के नाम पर मरीजों से पैसे भी वसूलता है और पैसा न देने पर गाली-गलौज व अभद्रता करता है।

वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी

इस मामले ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहते हुए चौकीदार इलाज कर रहा है, तो यह स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलने के लिए काफी है।

वायरल वीडियो के बाद अब जांच की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ न हो।

Also Read: Kanpur News: खाली प्लॉट पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, लगेगा जुर्माना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.