Jaunpur News: अवैध संबंधों के कारण हुई थी महिला की हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Sandesh Wahak Digital Desk: जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के कड़ेरेपुर गाँव में मिली महिला की लाश के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।

दो दिन पूर्व पानी से भरे गड्ढे से बरामद शव की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या कर लाश गड्ढे में फेंकी गई थी।

पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। इस सनसनीखेज वारदात में आरोपी वेद प्रकाश सिंह उर्फ टिंकू, निवासी वार्ड नंबर 20 और जिला पंचायत सदस्य शिव प्रताप उर्फ नाटे सिंह का पुत्र निकला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बदलापुर थाना क्षेत्र के कड़ेरेपुर गाँव का है, जहाँ ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे में महिला का शव देखा था।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में जल्द ही और खुलासे किए जाएंगे।

रिपोर्ट- दीपक सिंह

Also Read: Jaunpur News: मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.