JDU को 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी, प्रशांत किशोर बोले- वरना छोड़ दूंगा राजनीति

Sandesh Wahak Digital Desk: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU 25 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी।

किशनगंज में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने यहां तक कह दिया कि अगर JDU 25 का आंकड़ा पार करती है, तो वह हमेशा के लिए राजनीति छोड़ देंगे। अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव का उदाहरण दिया, जहां उन्होंने पहले ही बीजेपी को 100 सीटों के नीचे रहने की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई।

जाति की राजनीति पर भी साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने बिहार की जातिगत राजनीति पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को लंबी लड़ाई लड़ने के लिए हिंदुओं के साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण नहीं, बल्कि YM समीकरण काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के लोग डर के कारण कुछ खास समुदायों को वोट देते हैं, लेकिन जब मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें किसी और समुदाय का वोट नहीं मिलता।

Also Read: Lucknow News: रिटायर्ड इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, नौकरानी का पति फरार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.