Jewel Thief Review: सैफ और जयदीप की दमदार जोड़ी ने रचा सस्पेंस का रोमांच, एक्शन से भरपूर है फिल्म

Jewel Thief Review: नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘ज्वेल थीफ – द हाइस्ट बिगिन्स’ एक बार फिर साबित करती है कि जब सैफ अली खान और जयदीप अहलावत जैसे एक्टर्स स्क्रीन शेयर करते हैं, तो थ्रिल और एंटरटेनमेंट का लेवल हाई हो ही जाता है। फिल्म की कहानी हाई-प्रोफाइल डकैती, माफिया वर्ल्ड और चालाक चोरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखती है।

क्या है फिल्म की कहानी ?

फिल्म की कहानी रेहान रॉय (सैफ अली खान) नाम के एक करिश्माई चोर की है, जिसे मुंबई के माफिया डॉन राजन औलाख (जयदीप अहलावत) द्वारा 500 करोड़ रुपये के हीरे की चोरी के लिए हायर किया जाता है। इस मिशन में उनकी मुलाकात फराह (निकिता दत्ता) से होती है, जो कहानी में एक अहम मोड़ लाती है। वहीं, चोरों को पकड़ने की जिम्मेदारी विक्रम पटेल (कुणाल कपूर) के कंधों पर है।

सैफ अली खान ने अपना किरदार बखूबी निभाया

सैफ अली खान ने अपने किरदार को बौद्धिकता और चालाकी के साथ बखूबी निभाया है, जबकि जयदीप अहलावत का माफिया डॉन का रोल स्क्रीन पर पूरी तरह छा जाता है। निकिता दत्ता का रोल भले ही छोटा हो, लेकिन उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि कुणाल कपूर का किरदार थोड़ा कमजोर नजर आता है।

फिल्म में हैं थ्रिल और कई इंटरेस्टिंग टर्न्स

डायरेक्शन की बात करें तो फिल्म में थ्रिल और टर्न्स हैं, लेकिन नई कहानी की उम्मीद करने वाले दर्शकों को कुछ हद तक निराशा हो सकती है। फिल्म में ‘रेस’ और ‘धूम’ जैसी फिल्मों की झलक मिलती है। फिर भी, शानदार लोकेशन्स, एक्शन सीक्वेंस और स्टाइलिश प्रेजेंटेशन इसे एक देखने लायक फिल्म बनाते हैं।

रेटिंग: (3.5/5)

Also Read: श्री श्री रविशंकर की भूमिका में दिखेंगे विक्रांत मैसी, फिल्म ‘व्हाइट’ से होगा अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ा धमाका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.