Lucknow News: ज्वैलरी शॉप में चोरी की घटना का खुलासा, 70 लाख के गहनों के साथ महिला गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी के चौक इलाके में नौ फरवरी को ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का लखनऊ पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को 70 लाख के गहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी पश्चिम की टीम ने बुधवार को वारदात का खुलासा करते हुए कहा कि गोरखपुर की रहने वाली अफसरी नाम की एक शातिर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। प्रेसवार्ता में DCP पश्चिम करते हुए बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से 629.6 ग्राम ज्वैलरी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि बरामद हुई ज्वैलरी की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते नौ फरवरी को कृष्णा रस्तोगी नाम की महिला की तरफ से लिखित तहरीर दी गई थी। पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
कृष्णा रस्तोगी ने तहरीर में बताया था कि उसकी पीएल ज्वैलर्स की दुकान से एक अज्ञात महिला की ओर से प्लास्टिक के डिब्बे में रखे छोटी नथ, बड़ी नथ, सोने की नथ की लड़ियां सहोरी कर ली गई हैं। तहरीर के अनुसार, चोरी हुए माल का वजन करीब 629.7 ग्राम बताया गया था।
सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल
जिसके बाद पुलिस ने महिला की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस टीम को एक्टिव कर दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि महिला अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। पुलिस के पहुंचने तक वो अपने घर गोरखपुर निकल गई।
इसके बाद लखनऊ पुलिस ने गोरखपुर पुलिस से संपर्क साधा। जिसके बाद हरकत में आई गोरखपुर पुलिस ने महिला को थाना राजघाट क्षेत्र गोरखपुर से गिरफ्तार कर लखनऊ लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्ता से हुई पूछताछ में पता चला कि उसने ये माल लखनऊ में अपने रिश्तेदार के यहां ही छिपाकर रखा है। पुलिस टीम ने अभियुक्ता की निशानदेही पर चोरी का करीब 70 लाख की कीमत का सारा माल बरामद कर लिया।
Also Read: Pratapgarh News: 50,000 का इनामी सलमान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, STF ने की कार्रवाई

