Jhansi News: थाना प्रभारी पर मंत्री बेबी रानी मौर्य का सख्त रुख, DGP और गृह विभाग को भेजा पत्र
Jhansi News: झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्री ने पुलिस महानिदेशक (DGP) और प्रमुख सचिव गृह विभाग को चिट्ठी लिखकर थाना प्रभारी के अमर्यादित व्यवहार और अहंकारी रवैये पर कड़ी आपत्ति जताई है।
“जो करना है, कर लो।”
मंत्री मौर्य का आरोप है कि थाना प्रभारी ने भाजपा विधायक राजीव सिंह के साथ अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने पत्र में लिखा कि 1 सितंबर 2025 को झांसी दौरे के दौरान विधायक की शिकायत पर जब बात की गई, तो थाना प्रभारी ने न केवल असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया, बल्कि यह तक कह दिया कि “जो करना है, कर लो।”
विभागीय जांच बैठाई जाए
मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि यह रवैया न केवल जनप्रतिनिधियों के लिए अपमानजनक है, बल्कि सार्वजनिक पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने मांग की है कि थाना प्रभारी आनंद सिंह पर विभागीय जांच बैठाई जाए और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
मंत्री का यह पत्र जैसे ही सार्वजनिक हुआ, झांसी पुलिस महकमे में हलचल मच गई। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं और अब सबकी नजरें गृह विभाग और DGP की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
Also Read: नेपाल संकट पर BJP ने पार्टी नेताओं को दी नो कमेंट की हिदायत

