Jhansi News: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत
Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के झांसी में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार खजुराहो हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में हमीरपुर के निवासी अंकित श्रीवास, धर्मेंद्र श्रीवास और सोनू रजक मध्य प्रदेश के साथ मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुरारी गए थे। इसी दौरान मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में खजुराहो हाइवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद जब तक पुलिस पहुंची दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि तीसरे की सांसें चलने पर उसे मऊरानीपुर अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को इसके बारे सूचित कर दिया और फिर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर मोर्चरी भेज दिया गया।
Also Read: Sitapur News: जेल में बंद सांसद राकेश राठौर से मिलेंगे अजय राय, इस दिन होगी मुलाकात

