Jharkhand Police: 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 23 लाख का इनाम था घोषित
Sandesh Wahak Digital Desk: झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के 9 माओवादियों ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी पर कुल 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
आज दिनांक- 01.09.25 को लातेहार में JJMP संगठन के 09 उग्रवादियों ( जिनमें 01 ज़ोनल कमांडर, 04 सब-ज़ोनल कमांडर एवं 04 एरिया कमांडर शामिल हैं ) ने हमारे समक्ष आत्मसमर्पण किया।
इनके पास से कुल-12 हथियार (04 AK-47, 01 AK-56, 03 SLR एवं 04 अन्य प्रकार के हथियार) (1/2) pic.twitter.com/tBZ2zkMdcs
— Jharkhand Police (@JharkhandPolice) September 1, 2025
यह समर्पण झारखंड में माओवादी संगठन की कमर तोड़ने वाला एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरेंडर करने वालों में एक जोनल कमांडर और चार सब-जोनल कमांडर शामिल हैं। ये सभी पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बने हुए थे।
रवींद्र यादव सहित कई खूंखार नक्सलियों का सरेंडर
आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे बड़ा नाम जेजेएमपी के जोनल कमांडर रवींद्र यादव का है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। वह 14 मामलों में वांछित था। उसने सरेंडर करते हुए पुलिस को दो एके-47 राइफल, तीन अन्य राइफल और 1241 जिंदा कारतूस सौंप दिए।
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भा०क०पा० (माओ०) का सब-जोनल कमेटी सदस्य एवं एरिया कमेटी सदस्य गिरफ्तार
पिस्टल-01, कारतूस-11, मैगजीन-02, वॉकी-टॉकी-02, डेटोनेटर, आई०ई०डी० बनाने से संबंधित सामान बरामद @ChaibasaPolice एवं @209_CoBRA की संयुक्त कार्रवाई pic.twitter.com/xXA0HGrkxH
— Jharkhand Police (@JharkhandPolice) August 31, 2025
इसके अलावा, चार सब-जोनल कमांडरों ने भी हथियार डाले, जिनमें अखिलेश रवींद्र यादव, बलदेव गंझू, मुकेश राम और पवन उर्फ राम प्रसाद शामिल हैं। इन सभी पर तीन-तीन लाख रुपये का इनाम था और ये खूंखार अपराधियों की सूची में दर्ज थे।
लिस्ट में चार एरिया कमांडर भी शामिल हैं, जिनके नाम हैं ध्रुव, विजय यादव, श्रवण सिंह और मुकेश गंझू। इनके सरेंडर से इलाके में नक्सली नेटवर्क लगभग खत्म हो गया है। इस ऑपरेशन में कुल 4 एके-47 राइफल, 3 एसएलआर और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि यह आत्मसमर्पण सिर्फ कानून की जीत नहीं, बल्कि शांति की दिशा में एक अहम कदम है। यह दिखाता है कि सुरक्षा बलों की रणनीति सही दिशा में काम कर रही है।
Also Read: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के मंच से अखिलेश ने तेजस्वी को बताया CM…

