JNVST Admission 2026: नवोदय विद्यालय में क्लास 6 एडमिशन का आखिरी मौका, 29 जुलाई से पहले करें आवेदन
अगर आप अपने बच्चे को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो जल्दी करें! नवोदय विद्यालय समिति की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चल रही एडमिशन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। आवेदन की अंतिम तारीख 29 जुलाई 2025 है।
आवेदन की जरूरी तारीखें-
-
आवेदन की आखिरी तारीख: 29 जुलाई 2025
-
फेज-1 परीक्षा: 13 दिसंबर 2025 (सुबह 11:30 बजे)
-
फेज-2 परीक्षा: 11 अप्रैल 2026 (सुबह 11:30 बजे)
आवेदन कहां और कैसे करें?
रजिस्ट्रेशन के लिए अभिभावक navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है और पूरी तरह ऑनलाइन है।
रजिस्ट्रेशन करने का आसान तरीका:
-
वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in या navodaya.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर ‘Registration for Class VI JNVST (2026-27)’ लिंक पर क्लिक करें।
-
आधार से लिंक करके विद्यार्थी की डिटेल्स भरें।
-
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
-
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट जरूर निकालें।
कौन कर सकता है आवेदन?
-
बच्चे का जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होना चाहिए।
-
बच्चा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5 में पढ़ाई कर रहा हो (किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से)।
-
आवेदन उसी जिले के नवोदय विद्यालय के लिए करें, जहां बच्चा वर्तमान में पढ़ रहा है और रहता है।
Also Read: योगी आदित्यनाथ बने यूपी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री, तोड़ा…

