गोरखपुर AIIMS में नौकरी का मौका, यहां जाने पूरी डिटेल्स
Sandesh Wahak DIgital Desk: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गोरखपुर ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 69 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एम्स गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कई विभागों में होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत ट्यूटर या क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, जूनियर अकाउंट ऑफिसर, स्टोर कीपर, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट (ईएनटी), ऑप्टोमेट्रिस्ट, टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी), टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी), ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन और मोर्चरी अटेंडेंट जैसे कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग, ग्रेजुएशन, बीकॉम, बीए, बीएससी रेडियोग्राफी या रेडियोथेरेपी, बीएससी ऑप्थेलमिक टेक्निक, डिप्लोमा इन फार्मेसी या संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। कुछ पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हर पद की योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
क्या है आयु सीमा?
दरअसल इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
कितना है आवेदन शुल्क?
1- सामान्य व ओबीसी वर्ग- ₹1770
2- एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस वर्ग- ₹1416
वहीं इस शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
क्या है चयन प्रक्रिया?
एम्स गोरखपुर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। जिसके तहत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (Written Exam) देनी होगी तथा दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) भी करना होगा। वहीं लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न
दरअसल इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न (400 अंक) होंगे, जिसकी अवधि 90 मिनट होगी। जिसमें जनरल नॉलेज, एप्टीट्यूड, कंप्यूटर नॉलेज से 20 प्रश्न (80 अंक) के तथा डोमेन नॉलेज (संबंधित विषय) से 80 प्रश्न (320 अंक) के होंगे।
कटऑफ मार्क्स
1- अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस वर्ग- 40%
2- ओबीसी वर्ग- 35%
3- एससी/एसटी वर्ग- 30%
आवेदन प्रक्रिया
1. aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
2. भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. “Click here for New Registration” चुनें और अपनी जानकारी भरें।
4. फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें।
5. निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
6. आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास रखें।
एम्स गोरखपुर भर्ती 2025 चिकित्सा और प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने का एक बड़ा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले पात्रता, शर्तें और तिथियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Also Read: उत्तर प्रदेश में 45 हजार होमगार्ड भर्ती के लिए पहले कराना होगा OTR, जानें पूरी प्रक्रिया

