गोल्डन लुक में पत्नी और बच्चों के साथ साले नरने नितिन की शादी में पहुंचे जूनियर एनटीआर, राणा दग्गुबाती भी हुए शामिल

Sandesh Wahak Digital Desk: तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हाल ही में हैदराबाद में अपने साले नरने नितिन और लक्ष्मी शिवानी तल्लूरी की शादी में अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणति और बच्चों के साथ शामिल हुए। इस भव्य पारंपरिक समारोह के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक्टर एक आदर्श जीजा का फर्ज निभाते और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।

जूनियर एनटीआर शादी में गोल्डन कलर के कुर्ते-पायजामे और ऑफ-व्हाइट शिमरी प्रिंस कोट में बेहद शानदार दिख रहे थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी प्रणति ने भी मैचिंग साड़ी पहन रखी थी। वायरल वीडियो में जूनियर एनटीआर और उनकी पत्नी, नवविवाहित जोड़े पर फूल बरसाते और रस्में निभाते दिखे। अभिनेता ने जोड़े के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और मेहमानों का स्वागत किया।

एक दिल को छू लेने वाले वीडियो में जूनियर एनटीआर अपने बेटे भार्गव के गालों पर प्यार से चुटकी काटते और उसे छेड़ते नजर आए, जिसके बाद भार्गव अपनी माँ से शिकायत करता दिखा। लक्ष्मी शिवानी तल्लूरी, उद्योग जगत के दिग्गज वेंकट कृष्ण प्रसाद तल्लूरी की बेटी हैं, जिनका परिवार दग्गुबाती परिवार (वेंकटेश और सुरेश बाबू) से जुड़ा हुआ है। इसी पारिवारिक रिश्ते के चलते शादी में कई बड़े सितारे पहुंचे।

Also Read: मॉब लिंचिंग पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई सरकार, 13.54 लाख की आर्थिक मदद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.