संभल में आज से शुरू होगा कल्कि महोत्सव: पहली बार जगतगुरु रामभद्राचार्य सुनाएंगे ‘कल्कि कथा’

Sandesh Wahak Digital Desk: संभल जिले के असमोली क्षेत्र के गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम के परिसर में आज, 1 दिसंबर 2025 से भव्य कल्कि महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। यह महोत्सव महायज्ञ के साथ शुरू होगा और 9 दिसंबर तक चलेगा। इस वर्ष महोत्सव की प्रमुख विशेषता यह है कि इतिहास में पहली बार कल्कि कथा का आयोजन किया जा रहा है।

तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य करेंगे प्रवचन

कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि विश्व की प्रथम कल्कि कथा का प्रवचन तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनने का मौका मिलेगा, जो एक ऐतिहासिक क्षण होगा। महोत्सव के लिए विशालतम पंडाल लगाया गया है, जिसे ‘तंबुओं का नगर’ जैसा रूप दिया गया है।

कल्कि महोत्सव में प्रतिदिन योग शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जहां प्रवास करने वाले श्रद्धालु योगाचार्यों के निर्देशन में योग करेंगे। कल्कि कथा के विश्राम के बाद प्रतिदिन शाम को भव्य आरती की जाएगी, जिसमें श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रवक्ता ने जानकारी दी कि इस धार्मिक आयोजन में कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के आने की भी संभावना है।

Also Read: UP में बिजली बिल माफी योजना लागू: आज से OTS शुरू, जानिए कैसे मिलेगा लाभ?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.