कमला पसंद के मालिक की पुत्रवधू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के एक प्रतिष्ठित व्यावसायिक घराने से जुड़ी एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। मंगलवार शाम को कमला पसंद और राजश्री पान मसाला ब्रांड के मालिक कमल किशोर चौरसिया की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने अपने वसंत विहार स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, दीप्ति का शव कमरे में चुनरी से पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वसंत विहार पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। जाँच के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि इस सुसाइड नोट में दीप्ति ने किसी पर कोई सीधा आरोप नहीं लगाया है। हालांकि, दीप्ति के मायके वालों ने पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि दीप्ति को खुदकुशी के लिए उकसाया गया था। पुलिस अब परिजनों के इस गंभीर दावे की पड़ताल कर रही है।

दीप्ति चौरसिया की शादी साल 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी। कपल का एक 14 साल का बेटा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हरप्रीत ने दो शादियां कर रखी हैं और उनकी दूसरी पत्नी दक्षिण भारत की एक अभिनेत्री हैं। फिलहाल, पुलिस इस दुखद घटना के पीछे के वास्तविक कारणों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जाँच कर रही है।

Also Read: ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.