बिहार में वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के एक स्थानीय नेता की शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कामेश्वर सहनी (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो छौड़ादानों प्रखंड अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। यह सनसनीखेज वारदात रक्सौल थाना क्षेत्र के तिनकोनी गाँव में हुई।

जानकारी के मुताबिक, कामेश्वर सहनी दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गाँव के निवासी थे। शुक्रवार सुबह वह अपने घर से बाहर शौच करने के बाद हाथ धो रहे थे। तभी दो बाइकों पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। कामेश्वर सहनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया है कि मृतक कामेश्वर सहनी का खुद आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनके विरुद्ध थाने में कई मामले दर्ज हैं और पूर्व में नक्सली गतिविधियों में भी उनकी संलिप्तता रही है। हत्या की सूचना मिलते ही रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद और कई थानों की पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँचे। डॉग स्क्वायड टीम को भी जाँच के लिए बुलाया गया है। डीएसपी ने बताया कि मामले की गहनता से जाँच की जा रही है।

Also Read: क्रिकेट पर भी दिल्ली की जहरीली हवा का असर, BCCI ने बदला इस टूर्नामेंट का वेन्यू

Get real time updates directly on you device, subscribe now.