नसीरुद्दीन शाह को कंगना ने बताया ‘लोमड़ी’, बोलीं- देश की रोटी खाकर पड़ोसी के लिए लड़ते हैं

Jharkhand Student Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन अब फिल्मी सितारों की बयानबाजी तक पहुंच गया है। नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने आंदोलन के दौरान कई फिल्मी सितारों की चुप्पी पर तंज कसा था। उनके बयान पर पीयूष मिश्रा (Piyush Mishra) की प्रतिक्रिया के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी मैदान में उतर आईं और उन्होंने नसीरुद्दीन शाह पर तीखा हमला बोला।

पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह के बयान का हवाला देते हुए पूछा था कि JPSE पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन पर चुप रहने वाले वे कौन लोग हैं, जिनके मुंह में ‘हड्डी’ है। इसी पोस्ट को साझा करते हुए कंगना ने नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा।

Kangana Ranaut ने कहा कि हर कोई किसी न किसी का ‘कुत्ता’ है, लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह जिस घर यानी देश की रोटी खाती हैं, उसकी रखवाली करती हैं और उसके लिए लड़ती हैं। इसके बाद उन्होंने नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसते हुए कहा कि वह देश का खाते हैं, लेकिन पड़ोसी देश के लिए लड़ते हैं।

‘लोमड़ी बनने से बेहतर कुत्ता बनना’

कंगना ने आगे कहा कि आज कुत्ते से तुलना होना भी तारीफ है, क्योंकि ईमानदारी दुर्लभ चीज हो गई है। उन्होंने कहा कि वह नसीरुद्दीन शाह की तरह ‘लोमड़ी’ बनने के बजाय कुत्ता बनना पसंद करेंगी।

इस पूरे विवाद के बीच झारखंड में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई भी चर्चा में है। भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। इसके बाद लाठीचार्ज को लेकर भी विवाद हुआ।

Kangana Ranaut ने छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ कथित तौर पर बेरहमी से कार्रवाई की गई और उन पर वॉटर कैनन व आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।

इस बीच झारखंड के छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। बीजेपी के कई नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। वहीं, कंगना ने हाल में ‘जेन जी’ को लेकर दिए अपने पुराने बयान पर भी रुख बदला और कहा कि जेन जी देश की ताकत और बड़ी संपत्ति है।

Also Read: काजल राघवानी का खेसारी लाल यादव पर बड़ा दावा, बोलीं- हर साल कहते थे ‘अगले साल शादी करेंगे’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.