जया बच्चन का फैन के साथ बुरा बर्ताव, सोशल मीडिया पर भड़कीं कंगना रनौत

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी की सांसद और मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन के साथ बेहद खराब तरीके से पेश आती दिख रही हैं। इस घटना पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

क्या है वीडियो में

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जया बच्चन किसी से बात कर रही थीं, तभी एक फैन उनके बगल में आकर सेल्फी लेने की कोशिश करता है। गलती से उसका हाथ हल्का सा जया बच्चन से छू जाता है। यह देखकर जया बच्चन गुस्से में तिलमिला उठती हैं और उसे जोर से धक्का दे देती हैं। इसके बाद वह गुस्से भरी नजरों से उसे घूरती रहती हैं। फैन तुरंत माफी मांगता है, लेकिन जया बच्चन बिना कुछ बोले उसे उसी तरह देखती रहती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग जया बच्चन की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

कंगना रनौत ने बताया बिगड़ैल औरत

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जया बच्चन पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, सबसे बिगड़ैल और प्रिविलेज (विशेषाधिकार) वाली औरत। कंगना ने आगे लिखा, लोग सिर्फ इसलिए उनके टैंट्रम्स और बकवास सहते हैं क्योंकि वह अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं। उनकी समाजवादी टोपी मुर्गे की कंघी जैसी लगती है और वह गुस्से में लड़ते हुए मुर्गे जैसी दिखती हैं। ऐसा अपमान… शर्म करो।

Also Read: Hardoi News: भाजपा नेता आशीष सोलंकी के खिलाफ FIR दर्ज, अभद्र भाषा विवाद से जुड़ा है मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.