संसद में विपक्ष के हंगामे पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- सदन की गरिमा टूट रही

Sandesh Wahak Digital Desk: संसद का मानसून सत्र सोमवार (21 जुलाई) को हंगामे के साथ शुरू हुआ। पहले ही दिन ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिस पर सरकार ने चर्चा के लिए तैयार होने की बात कही। इन सबके बीच, भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने विपक्ष के रवैये पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सोमवार को कहा, हम यही कहना चाहते हैं कि सदन की गरिमा तोड़ी जा रही है। सदन चलाने में इतना खर्च होता है, और हर सत्र में इसी तरह हुड़दंग मचाया जाता है।

कंगना ने आगे कहा कि विपक्ष के लोग जिस मुद्दे पर (ऑपरेशन सिंदूर) चर्चा की मांग कर रहे हैं, उसके लिए भी समय दिया गया है, लेकिन वे कार्यवाही होने नहीं देना चाह रहे हैं। संसद के कुछ कायदे-कानून होते हैं।

Also Read: ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में होगी लंबी बहस, लोकसभा में 16, राज्यसभा में 9 घंटे की चर्चा को सरकार तैयार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.