राहुल गांधी के एपस्टीन फाइल बयान पर कंगना रनौत ने कसा तंज
Sandesh Wahak Digital Desk: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा एपस्टीन फाइल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी के भाषा के चयन और शब्दों पर सीधा निशाना साधा है।
कंगना रनौत ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा, राहुल गांधी की जो शब्दावली है, जिस तरह उन्होंने एपस्टीन फाइल को लेकर कहा कि इसमें अभी बहुत माल है, कबाब है, ऐसी खराब और भ्रष्ट मानसिकता वाले व्यक्ति से और क्या उम्मीद की जा सकती है? उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने इस गंभीर मामले को लेकर जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, वह अनुचित और अशोभनीय है।
राहुल गांधी ने क्या कहा था
राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स को लेकर अपने बयान में कहा था कि इसमें अभी बहुत माल है, इसमें बहुत सी जानकारी बाकी है जो रिलीज नहीं हुई है। पूरा देश यह जानना चाहता है कि इसमें क्या है। जेफरी एपस्टीन अमेरिका का एक विवादित व्यवसायी था, जो 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में मृत पाया गया था। उस पर नाबालिग लड़कियों के साथ यौन तस्करी के गंभीर आरोप थे।
हाल ही में अमेरिकी अदालत ने इस मामले से जुड़ी लाखों पन्नों की फाइलें सार्वजनिक कीं, जिनमें कई दुनियाभर के नेताओं और सेलेब्रिटीज के नाम शामिल हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस फाइल में प्रधानमंत्री मोदी के नाम के जिक्र पर कहा था कि यह एक दोषी अपराधी की बकवास बातें हैं, जिन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर देना चाहिए।
Also Read: योगी सरकार का किसानों को तोहफा, अब सिर्फ 5 मिनट में मिलेगा ई-केसीसी लोन

