कानपुर: बंद कमरे में अंगीठी के धुएं से चार मजदूरों की मौत, ऑयल सीड्स कंपनी में हड़कंप

Sandesh Wahak Digital Desk: कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक ही कमरे में चार मजदूरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक तौर पर सभी की मौत दम घुटने से होने की आशंका जताई जा रही है।

कंपनी परिसर के एक कमरे में चार मजदूर रात को खाना खाकर सोए थे। सुबह देर तक जब वे नहीं उठे, तो फैक्ट्री स्टाफ उन्हें उठाने गया। कमरा बंद था और भीतर कोयला जलता हुआ मिला। कमरे के अंदर चारों मजदूरों के शव पड़े मिले। कंट्रोल रूम की सूचना पर जॉइंट सीपी समेत पनकी थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान इस प्रकार है, जो सभी देवरिया जिले के रहने वाले थे:

  • अमित वर्मा (32 वर्ष), निवासी तौकलपुर, देवरिया।
  • संजू सिंह (22 वर्ष), निवासी तौकलपुर, देवरिया।
  • राहुल सिंह (23 वर्ष), निवासी तौकलपुर, देवरिया।
  • दौड़ अंसारी (28 वर्ष), निवासी तौकलपुर, देवरिया।

दम घुटने से मौत की आशंका

पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिक जाँच में यह स्पष्ट है कि बंद कमरे में जल रही अंगीठी के धुएँ (कार्बन मोनोऑक्साइड) के कारण चारों मजदूरों का दम घुट गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस हर बिंदु पर मामले की जाँच कर रही है और मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: UP News: घोसी विधायक सुधाकर सिंह का निधन, समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.