Kanpur News: सीएसए दीक्षांत समारोह में 649 छात्रों को मिली डिग्री, 49 मेधावियों को दिए गए पदक
Kanpur News: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का 27वां दीक्षांत समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आईसीएआर (अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट शामिल हुए। समारोह स्थल को रंगोली और रंगीन झालरों से सजाकर भव्य रूप दिया गया था।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे। समारोह में कुल 649 छात्रों को उपाधियां प्रदान की गईं, जिनमें 128 छात्राएं शामिल हैं।
ये रही पदकों की संख्या
दीक्षांत समारोह में 49 मेधावी छात्रों को कुल 63 पदकों से सम्मानित किया गया। इनमें 28 छात्राएं भी शामिल हैं। पदकों में 14 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 14 विश्वविद्यालय रजत पदक, 14 विश्वविद्यालय कांस्य पदक और 21 प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा को समाज सेवा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने पर जोर दिया। वहीं, कृषि मंत्री ने कहा कि युवा वैज्ञानिक और शोधार्थी देश की कृषि को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
Also Read: ट्रंप का बड़ा कदम, एंटीफा को आतंकवादी संगठन किया घोषित

