Kanpur News: सड़क किनारे अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने जांच शुरू की
Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में एक बोरे के अंदर युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या कर शव को जलाकर फेंकने की आशंका जताई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
यह मामला तब सामने आया जब राहगीरों ने सड़क किनारे बोरे के पास कुत्तों का झुंड देखा। संदेह होने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो उसमें युवक का बुरी तरह जला हुआ शव मिला।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाकर बोरे में फेंका गया।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके और अपराधी की पहचान की जा सके।
Also Read: Meerut News: पुलिस का हाफ एनकाउंटर, 25 हजार का इनामी बदमाश शाहरुख गिरफ्तार

