Kanpur News: थाने में बंदी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल

Kanpur News: जिले के रावतपुर थाने में गुरुवार सुबह बंदी के शव मिलने से पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। जयप्रकाश नगर निवासी दिनेश उर्फ गुड्डू (35) को नशे की हालत में रात करीब तीन बजे थाने लाया गया था। सुबह करीब छह बजे उसने बंदी गृह के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

शौचालय में खुद को लटका लिया

जानकारी के अनुसार, दिनेश नशे का आदी था और घर में अक्सर परेशानी करता था। बुधवार रात भी मोहल्ले में हंगामा करने के बाद उसकी बुआ रेनू और रिश्तेदार उसे थाने लेकर गए। थाने में बंदी गृह में रातभर वह चिल्लाता रहा। कुछ समय शांत रहने के बाद उसने लोअर का उपयोग कर फंदा बनाया और शौचालय में खुद को लटका लिया।

IGRS में शिकायत दर्ज कराई थी

परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ले वालों का कहना है कि रविवार को भी दिनेश ने अपनी बुआ के गले पर शटरिंग का तार डालकर हमला किया था। किसी तरह परिजन और लोग उसे छुड़ा पाए थे। इस मामले में पीड़िता ने IGRS में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था में चूक के पहलुओं का भी पता लगाया जा रहा है।

Also News: Bareilly News: 10 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ खुलासा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.