Kanpur News: कानपुर हैलट में मरीज बनकर आया चोर, डॉक्टर का पार किया मोबाइल, CCTV में कैद
Kanpur News: शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एलएलआर (हैलट) की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही एक जूनियर डॉक्टर का मोबाइल चोरी हो गया। डॉक्टर को मोबाइल गायब होने की जानकारी मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। तब पता चला कि एक युवक मरीज बनकर अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल हुआ और कुछ देर बाद बाहर निकलते समय मौके का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर ले गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई
सूचना पर सक्रिय हुई स्वरूप नगर थाना पुलिस ने चोर की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दिव्यांग मरीज बनकर डॉक्टरों का भरोसा जीतने की कोशिश की और फिर मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। जहां पर लोगों मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि जब डॉक्टरों के साथ इस प्रकार की घटना हो जा रही है। तो आम लोगों का क्या हेगा। इस पर डॉक्टरों का कहना है कि इतनी बड़ी और भीड़-भाड़ वाली जगह पर इस तरह की घटना होना गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि क्या वह पहले भी ऐसी वारदात कर चुका है कि नहीं।
Also Read: Lucknow News: अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया आरोप, पूजा पाल के अगले कदम पर अटकलें तेज

