Kanpur News: कहासुनी के बाद बेटे ने लगाई नाले में छलांग, पिता भी कूदे
Kanpur News: बिधनू क्षेत्र के रमईपुर कस्बे में पिता-पुत्र के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हादसे में बदल गया। गुरुवार देर शाम 27 वर्षीय अमन पटेल गुस्से में नाले में कूद गया। बेटे को बचाने के लिए उसके पिता मुन्ना पटेल ने भी छलांग लगा दी।
काफी देर तक खुद तलाश करने के बाद भी जब अमन का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रातभर और शुक्रवार को गोताखोरों के साथ खोजबीन जारी रखी, लेकिन अब तक अमन का पता नहीं चल सका है।
लखीमपुर से जुड़ा है परिवार
मूलरूप से लखीमपुर खीरी के गोला गोकरनाथ निवासी मुन्ना पटेल कई वर्षों से रमईपुर में खराद का काम करते हैं। उनका बेटा अमन मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। गुरुवार को किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा हुआ और गुस्से में अमन घर से निकलकर नाले में कूद गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद ली। इंस्पेक्टर बिधनू जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि “गोताखोरों की टीम के साथ पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है। शनिवार को भी तलाशी अभियान जारी रहेगा।”

