Kanpur News: ग्रीनपार्क में मैच के चलते आज कई रास्ते रहेंगे बंद, देखें कहां – कहां रहेगा डायवर्जन
Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए वनडे मैच के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रविन्द्र कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था 30 सितंबर दोपहर 12 बजे से लेकर मैच खत्म होने तक प्रभावी रहेगी। दर्शकों की भीड़ को देखते हुए कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी।
पहला चरण
- फूलबाग चौराहे से वीआईपी रोड होकर मर्चेंट चैंबर की ओर जाने वाले वाहन मेघदूत तिराहे से आगे नहीं बढ़ सकेंगे।
- कचहरी और ग्रीनपार्क स्टेडियम जाने वाले वाहन मेघदूत तिराहे से वीआईपी रोड होकर डीएवी तिराहे तक जा सकेंगे।
- कंपनीबाग से सरसैयाघाट की ओर जाने वाले वाहन मर्चेंट चैंबर तिराहे से सिल्वर्टन, लाल इमली होते हुए जाएंगे।
- बड़ा चौराहा/मूलगंज से हडर्ड चौराहा की ओर जाने वाले वाहन कारसेट चौराहे से लाल इमली होकर जाएंगे।
- भार्गव नर्सिंग होम चौराहे से म्योर मिल तिराहे की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
दूसरा चरण
- मर्चेंट चैंबर पर दबाव की स्थिति में वाहन रेव थ्री तिराहे से दाहिने मुड़कर विजय विला होटल होते हुए जाएंगे।
- डीएवी तिराहे पर भीड़ बढ़ने पर वाहनों को सरसैयाघाट से बड़ा चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
तीसरा चरण
- रेव थ्री पर दबाव होने पर डायवर्जन रानीघाट से किया जाएगा।
- सरसैयाघाट पर दबाव बढ़ने की स्थिति में मेघदूत तिराहे से वीआईपी रोड बंद कर वाहनों को बड़ा चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
यहां मिलेगी पार्किंग
दर्शकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है—
- गैस गोदाम ग्राउंड, मकराबटगंज फुटबॉल ग्राउंड, म्योर मिल ग्राउंड, जीआईसी ग्राउंड लाल इमली, लठ्ठा कोठी, मिलन गेस्ट हाउस, टैफ्को आवासीय परिसर और परमट पार्किंग।
- अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहनों के लिए 55 बीएनएनसीसी ऑफिस ग्राउंड, डीएवी डिग्री कॉलेज कैंपस और यूपी-112 ग्राउंड को आरक्षित किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, ताकि मैच के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
Also Read: ट्रंप के सीजफायर प्रस्ताव पर PM मोदी ने जताया समर्थन, सभी पक्षों से सहयोग की अपील

