Kanpur News: होटल के फ्रीजर में करंट लगने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Kanpur News: कानपुर के कोतवाली क्षेत्र स्थित एक नामचीन होटल में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां काम करने वाले 22 वर्षीय युवक की फ्रीजर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गुस्साए परिजनों ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

दो महीने से कर रहा था काम

मृतक युवक की पहचान छावनी के गोला घाट निवासी सुमित (22) के रूप में हुई है। सुमित पिछले करीब दो महीने से इस होटल में काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर रात हादसा होने के बाद उन्हें इसकी जानकारी बुधवार तड़के चार बजे दी गई।

सूचना मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सुमित को उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने होटल की लापरवाही बताई

मृतक की मां रानी ने होटल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि होटल में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे और लापरवाही के चलते ही उनके बेटे की जान गई। इस परिजनों ने होटल के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही होटल के अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और गुस्साए परिजनों को समझाने की कोशिश करने लगे।

हालांकि परिवारजन कड़ी कार्रवाई पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Also Read: Azamgarh News: ग्राम प्रधान की जांच करने पहुंची टीम के सामने दो पक्षों में मारपीट, FIR दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.