Kanpur News: सीसामऊ के पूर्व विधायक इरफ़ान सोलंकी 35 महीने बाद जेल से रिहा
Kanpur News: सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफ़ान सोलंकी की 35 महीने बाद महाराजगंज जेल से रिहाई के बाद उनके घर खुशी का माहौल देखने को मिला। लंबे समय तक चली अटकलों और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद आज उन्हें आज़ादी मिली। जेल से बाहर आते ही इरफ़ान सोलंकी ने अपने परिवार के साथ ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया।
उत्साह का माहौल बना हुआ है
रिहाई के बाद उन्होंने मीडिया से भी रूबरू होकर अपनी भावनाओं को साझा किया। उनके समर्थक और परिवारजन उनके स्वागत के लिए घर पर मौजूद रहे और उन्होंने पूर्व विधायक की सलामती के लिए दुआएँ की। इरफ़ान सोलंकी की रिहाई से सीसामऊ क्षेत्र में भी हल्की राहत और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
इस अवसर पर परिवार और मित्रों ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व विधायक ने जेल के समय और अपने संघर्ष के अनुभवों के बारे में मीडिया को बताया और अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। इस रिहाई ने राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना दिया है और सपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है। इरफ़ान सोलंकी अब अपने घर लौटकर अपने परिवार और क्षेत्र के विकास कार्यों में जुटेंगे।
Also Read: यूपी में आज 10 वरिष्ठ अधिकारी होंगे रिटायर, जानें कौन-कौन हैं

