Kanpur News: फैक्ट्री में सो रहे कर्मी का सामान चोरी, CCTV में कैद हुई चोर की करतूत
Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चुंगी चौकी इलाके में स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में चोरी की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। फैक्ट्री में रात के समय ड्यूटी कर रहे एक कर्मचारी का सामान चोर ने चोरी कर लिया। सुबह जब कर्मचारी की नींद खुली तो उसने देखा कि उसका सामान गायब है। उसने तुरंत फैक्ट्री मालिक को इसकी सूचना दी।
फैक्ट्री मालिक ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसमें साफ दिखाई दिया कि एक चोर बिना किसी डर के फैक्ट्री में घुसा और सामान चोरी कर फरार हो गया। चोर की यह हरकत देखकर मालिक और कर्मचारी दोनों हैरान रह गए।

सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। आसपास के इलाकों में भी पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और इलाकों के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
Also Read: ‘किसानों की जमीन जबरन अधिग्रहित हुई तो…’ सपा छात्र सभा महासचिव मनोज पासवान ने दी चेतावनी

